शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी लंज के तहत पड़ते गांव सपड़ू में नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने नाले में जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी इंचार्ज हामिद अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सभी तथ्यों की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया।