बखरी: मक्खाचक वार्ड नंबर 20 से चोरी के वाहन के साथ एक युवक गिरफ्तार
बखरी पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक युवक को चोरी के गाड़ी के साथ मक्खाचक वार्ड नंबर 20 से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मक्खाचक निवासी रामबदन महतो के पुत्र मुकेश महतो को चोरी के गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।