बखरी: बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने शनिवार को बखरी थाने का निरीक्षण किया ।
मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय,एस आई उदय शंकर कुमार,हरेंद्र राम आदि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की सभी लंबित कांडो की समीक्षा की साथ ही लंबित वारंट,कुर्की,नोटिस की समीक्षा तथा अन्य मामलों में लंबित पड़ी पंजियों व संचिकाओ की जानकारी ली।एसपी ने थाने में अभिलेखों के संधारण के साथ महत्पूर्ण कांडो की समीक्षा की हैं।