बखरी: अंबेडकर चौक स्थित प्रिंटिंग प्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
बखरी पुलिस ने रविवार की देर शाम अबैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के छापेमारी अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।इस दौरान नगर के अम्बेडकर चौक स्थित प्रिंटिंग प्रेस से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।