ग्वालियर गिर्द: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में पडौसी कर रहा विधवा को परेशान
गंजी वाला मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा महिला को पडौसी सिर्फ इस बात को लेकर परेशान कर रहा है क्योंकि वो महिला गली के आवारा कुत्तो को खाना खिलाती है। पडौसी वीरू कुशवाह इसी बात लेकर महिला के घर पत्थर फेंक चुका है। इसके अलावा उसे तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा है। माधवगंज थाने में वीरू की शिकायत की गई थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि राजीनामा करा दिया।