राजगढ़: भीषण गर्मी में भाकरां के बाबा श्योपुरी जी धाम में 41 दिन तक पंचधूणी तपस्या, अग्नि के बीच साधना की गई
Rajgarh, Churu | May 1, 2026 पावन तपोभूमि केसानीया जोहड़ (भाकरां) स्थित बाबा श्योपुरी धाम में शुक्रवार से एक अनोखी एवं कठोर धार्मिक साधना का शुभारंभ हुआ। जिसमें बाबा हर्ष गिरी जी महाराज ने देश में अमन, शांति और विश्व कल्याण की भावना से 41 दिवसीय पंचधूणी तपस्या प्रारंभ की है, जिसमें वे प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पांच अग्नि कुंडों के मध्य बैठकर साधना कर रहे हैं।साधू संत मोजूद रहे।