प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 01 बजे कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने, उनके प्रति सामाजिक कलंक मिटाने और कुष्ठ रोग से बचाव की शपथ ली।