चैनपुर: मेढ़ गांव में 10 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
मेढ़ गांव में 10 वर्षीय बच्ची को तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार 4 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मेढ़ गांव निवासी स्वर्गीय संतोष बिंद के 10 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी बताई जाती है। जहां परिजनों द्वारा बताया गया कि अंजलि अपने साथ की कुछ अन्य लड़कियों के साथ गांव के तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। वहां लड़कियों के साथ नहाने लगी।