बिरसिंहपुर: सतना: नयागांव निवासी 20 दिन से लापता नाबालिग, पुलिस के हाथ खाली, सभापुर थाने पर उठे सवाल
सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम नयागांव की एक नाबालिग लड़की पिछले 20 दिनों से लापता है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक उसे ढूंढने में नाकाम रही है। पीड़ित पिता बाबू सिंह के अनुसार उनकी बेटी 19 फरवरी 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसी दिन रात को सभाप