पेटरवार: पेटरवार वन विश्रामागार में JSLPS व SHG दीदियों के साथ आजीविका-महिला सशक्तिकरण पर बैठक
पेटरवार स्थित नवनिर्मित वन विश्रामागार में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।समय लगभग साढ़े बारह बजे बैठक में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार विस्तार और ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।