समसामयिक घटनाओं को देखते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा और जन-कल्याण की दृष्टि से संभावित खतरों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बारूद एवं विस्फोटक पदार्थों के गोदामों तथा अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण केंद्रों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में संचालित इस अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी मंझनपुर भी मौजूद रहे।