कोडरमा: केएसएच यूथ फाउंडेशन एवं 45 झारखण्ड बटालियन NCC कोडरमा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन
कोडरमा जिले के माइनिंग कॉलेज में चल रहे 45 झारखण्ड बटालियन NCC कोडरमा ट्रेनिंग कैंप में के एस एच यूथ फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उक्त कैंप में के एस एच यूथ फाउंडेशन की ओर से संस्था के संस्थापक एवं निर्देशक विशाल सिंह, निर्देशक रोहित कुमार बर्नवाल संस्था की महिला विंग अध्यक्ष पूजा सिंह, अर्शिद अंसारी, मो. आरिफ मौजूद थे।