कोडरमा: झुमरीतिलैया: पार्षद पिंकी जैन ने झंडा चौक के सौंदर्यकरण के लिए नगर प्रशासक को दिया आवेदन
झुमरीतिलैया वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने नगर प्रशासक एवं सिटी मैनेजर लिमांशु जी को झंडा चौक के सौंदर्यकरण एवं रोड के दोनों किनारे पेभर ब्लॉक लगाने की मांग की साथ ही ओवरब्रिज के ढलान को समतलीकरण करने की बात कही उन्होंने कहा कि झंडा चौक ओवर ब्रिज यूनियन बैंक के ढलान पर प्रतिदिन टोटो एवं टू व्हीलर गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है ।