झांसी: आगामी त्योहारों को लेकर प्रेम नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2024 प्रेम नगर थाना परिसर मे आगामी ईद, अंबेडकर जयंती एवं नवरात्रि को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी एवं थानां अध्यक्ष प्रेमनगर शिवकुमार सिंह राठौर की उपस्थिति में संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी से त्योहारों को शांति एवं शोहर्द के साथ मनाने की अपील की गई तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा गया।