जबलपुर: आज से देशभर में लागू हुआ VB G RAM G अधिनियम, मनरेगा बंद, जबलपुर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया लांच,
जबलपुर: विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम आज से पूरे देश में लागू हो गया। मनरेगा 30 तारीख से बंद हो गई है। जबलपुर के मानस भवन में आयोजित लांच कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए।