सरदारशहर: सरदारशहर थानान्तर्गत अङसीसर के पास सड़क पर अचानक आई गाय को बचाते समय आल्टो कार पलटी, बुजुर्ग दंपति घायल
सरदारशहर क्षेत्र के अडसीसर गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। भटियानी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की आल्टो कार सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार जोजासर निवासी बुजुर्ग दंपति लादूराम नाई (70) और उनकी पत्नी इंद्रा देवी (61) घायल हो गए, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।