जशपुर: जशपुर के वन धन केंद्र पंचक्की की महिला समूह को सहकार प्रेरणा सम्मान मिला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को 'सहकार प्रेरणा सम्मान' से सम्मानित किया। समूह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहकार पुरस्कार एवं लाभांश राशि भी प्रदान की गई। पंचक्की के वन धन केंद्र में 10 महिलाओं का अनंत स्व-सहायता समू