हनुमानगढ़: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद मामले में दूसरे दिन ही जंक्शन में बंद हुई गेहूं खरीद
जिले में एक महीने की देरी से कल शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद गुरुवार को दूसरे दिन ही बंद हो गई। पिछले दिनों आई बरसात के कारण गेहूं में बढ़ी नमी के कारण खरीद एजेंसियों ने आज गेहूं की खरीद नहीं की। खरीद एजेंसी तिलम संघ के अधिकारी ने बताया कि गेहूं में 12 प्रतिशत तक नमी की गेहूं खरीदी जा सकती है और इस समय गेहूं में 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी है।