डुमरी कटसरी: लोकसभा चुनाव को लेकर श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में निकाला गया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस भी अब पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थाना के एसआई रामायण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है. फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आम जनता से सहयोग की अपील की है।