डुमरी कटसरी: आदर्श आचार संहिता लगने के बाद शिवहर-मोतिहारी बॉर्डर पर बढ़ाई गयी सख्ती, 24 घंटे पुलिसकर्मी रहेंगे मौजूद
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका पर चेक पोस्ट बनाकर पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है. श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है. 24 घंटा पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे और दूसरे जिला से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच करने के बाद ही जिला में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।