ईदौर गांव में एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि 108 जननी वाहन का चालक ही चोरों का मददगार निकला। कदवाया थाना पुलिस ने इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।