शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सिलवानी विधानसभा के ग्राम प्रतापगढ़ में पारंपरिक मढ़ई मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सहभागिता कर जनसमुदाय को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।