राजातालाब: राजातालाब में मैजिक वाहन की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मैजिक वाहन की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर-ओदार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बीरभानपुर निवासी जमाल (26) और शाहिद (20) के रूप में हुई है।