सांगानेर: जयपुर में एक कार में रेजीडेंट डॉक्टर का शव मिलने से इलाके में पहले सनसनी,गर्मी में दम घुटने से मौत की जताई जा रही आशंका
जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में एक कार में रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वह रोड किनारे कार लगाकर उसमें सोया था। पेट्रोल खत्म होने पर बंद हुई कार में गर्मी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।