पालीगंज: जरखा गांव में खेत में काम कर रहे तीन किसान बिजली के तार से झुलसे, एक PMCH रेफर
पालीगंज के जरखा स्थित खेत में काम कर रहे तीन किसान अचानक बिजली के एलटी तार के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए। तीनों किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही नीतीश कुमार को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वही धर्मेंद्र कुमार और अर्जुन यादव का इलाज अस्पताल में पालीगंज चल रहा है। बुधवार की दोपहर 1:20 के करीब की है।