ग्वालियर गिर्द: शहर में फिर सड़क धंसने का सिलसिला शुरू, अब शिंदे की छावनी में धँसी सड़क
शहर में सड़क धंसने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है।ताजा मामला शिंदे की छावनी क्षेत्र का है,जहां सीवर चैंबर के पास सड़क अचानक धंस गई।सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बनने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण व रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।