उदयपुर जिले के भटेवर में भील समाज के लोगो ने पारंपरिक हीड़ गीत गाकर शुक्रवार रात्रि 8 बजे गांव में खुशहाली के लिए प्रार्थना व मंगल कामनाएं की। यह आयोजन दीपावली से शुरू होकर 5 दिनों तक चला। गांव में गवरी की लोकनाट्य विद्या के बाद हीड़ गीत जैसे परंपरागत लोक गायन को भील समाज ने आज भी जीवंत रखा हुआ है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव में भील समाज के लोगो ने भाग लिया।