बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने कुटिया में सो रहे बाबा पर गोली चलाने वाले दो भाइयों को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Oct 28, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में 27 अक्टूबर को बाबा गिरजानंद पुत्र डालचंद अपनी कुटिया में सो रहे थे। देव सिंह व सत्यवीर पुत्रगण बृजपाल दोनों भाईयों ने जान से मारने की नीयत से बाबा के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने त्रिलोकपुर गेट के पास से देव सिंह और सत्यबीर को तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।