शाहजहांपुर: रोजा पुलिस ने रेलवे मैदान के पास चेकिंग कर एक युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे मैदान के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी सुरेश उर्फ चट्टान चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को रोजा थाने लाई है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा