भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से आज 06 नवंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में SST (स्पेशल सर्विलांस टीम) द्वारा चेकिंग प्वाइंट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।