डेहरी: ALTF की टीम ने की डालमियानगर के गंगौली में छापेमारी , 2 शराब की भट्टी ध्वस्त,5000 लीटर देशी महुआ शराब भी विनष्ट
Dehri, Rohtas | Feb 24, 2024 डालमियानगर के गंगौली में ALTF ने छापेमारी के दौरान जहां दो शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया वहीं पुलिस को देख मौके से शराब के धंधेबाज फरार हो गए। एसपी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान गंगौली इलाके में तकरीबन 5000 लीटर देसी महुआ पास शराब को बिनष्ट किया गया ।बताया कि इस संबंध में अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।