डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर रोहतास पुलिस ने चलाया नक्सल प्रभावित इलाके के यदुनाथपुर में कॉम्बिंग ऑपरेशन
Dehri, Rohtas | Feb 23, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है ।ऐसे में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया । इसी कड़ी में यदुनाथपुर ओ0पी0 थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा पास के जंगल एवं पहाड़ी इलाको में SSB एवं रोहतास पुलिस के द्वारा कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। एसपी ने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।