राजापुर कलां गांव में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन का नेतृत्व संतोष कुमार भारती एवं पूर्व प्रधान पंकज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कथा वाचक ने नाटक और कथा का सजीव मंचन कराया।