मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को बोलेरो कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
किशनी क्षेत्र के फरेजी निवासी भुवनेश कुमार पुत्र सतीश चंद्र अपने दोस्त जालिम के साथ बारात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी हरचंदपुर मोड पर तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे भुवनेश कुमार की मौके पर मौत हो गई वही जालिम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।