बांसडीह: बांसडीह कस्बे में निषाद समाज के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया
Bansdih, Ballia | Mar 29, 2026 बांसडीह कस्बे में निषाद समाज के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन रविवार के दिन आदित्य मैरिज हाल में किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरे राम साहनी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा गुलाब की पंखुड़ियां उड़कर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।