आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2024 सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार मृतक विचाराधीन नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी स्व. भाव चंद्र राम उर्फ स्व. वंशी सोनार के 54 वर्षीय पुत्र सुभाष राम उर्फ सुभाष सोनार है।