दुधि: म्योरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में बुधवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बभनी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायलों की पहचान बाइक चालक 22 वर्षीय विजय पुत्र श्यामसुंदर और पीछे बैठे 55 वर्षीय विजयशंकर पुत्र हरिराम के रूप में हुई है।