मोदीनगर: मोदीनगर में 2 बदमाशों ने गिफ्ट देने के बहाने घर के गेट पर युवती से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हुए।
मोदीनगर में एक युवती परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर आए। युवती के मिलता जुलता नाम लेकर उसे बुलाया। युवती बाहर आई तो आरोपियों ने उसे गिफ्ट देने की बात कही। जैसे ही आरोपी गिफ्ट देने के लिए आगे आए। तभी आरोपियों ने युवती का मोबाइल छीन लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।