मोदीनगर: निवाड़ी में तीन बदमाशों ने एक महिला को घर में बंधक बनाकर लूटी लाखों की नकदी व जेवरात, महिला को पीटकर किया घायल
निवाड़ी में मुकेश त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर चले गए थे। घर पर दीपिका त्यागी अकेली थी। तभी तीन बदमाश उनके घर आए और गेहूं देने की बात कहने लगे। बदमाश महिला को अंदर कमरे में ले गए और बंधक बनाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपए की नकदी और 25 तोला जेवरात लूट लिया।