राजातालाब: भीमचण्डी में टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत और दो घायल
टोटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचंडी गांव के समीप बुधवार रात करीब 11 बजे हुए टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मरुई गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय अवधेश शुक्ला के रूप में हुई है।