भदोही: चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया 34 लाख रुपए की लागत से बने इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण ।
34 लाख रुपए की लागत से बने इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का लोकार्पण भदोही नगर पालिका परिषद के सभासद व चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ मोहम्मद अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी रविशंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। लोकार्पण करने के बाद उन्होंने उसे वार्ड की जनता को समर्पित कर दिया।