भदोही: स्वाट व थाना भदोही की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्कर गांजा व अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार।
भदोही पुलिस को मिली कामयाबी अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गांजा व अवैध तमंचा सहित कारतूस के साथ चढ़ा भदोही पुलिस के हत्थे।अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरे में कुल 8 किलो 780 ग्राम अवैध गांजा जिसका अनुमानित दाम 1,75000 तथा तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा 1002 रुपए नगद बरामद किया गया है। रांची से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर जनपद मे बेचने के फिराक में था अभियुक्त।