भदोही: दुर्गागंज के पास सराय कंसराय क्रासिंग पर रेलवे फाटक बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दुर्गागंज के पास सराय कंसराय क्रासिंग पर रेलवे फाटक बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि फाटक नहीं तो वोट नहीं। वहीं, ग्रामीणों ने इस बाबत विधायक, सांसद, व जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि फाटक न होने की वजह से आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है और आने जाने वाले लोगों के लिए दिक्कत बनी रहती है।