इटावा: पक्का तालाब बजरिया में शराब का सेवन कर झगड़ा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति-भंग में किया चालान
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पक्का तालाब बजरिया में शराब का सेवन कर झगड़ा कर रहे, रानू उर्फ दशरथ सिंह पुत्र बैजल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर बुधवार को शांति-भंग में धारा 151 के तहत चालान करते हुए, जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करा सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया है।