पन्ना: पैसे के लेनदेन पर खूनी संघर्ष! पन्ना में ठेकेदार पर लेबर का जानलेवा हमला... सिर पर गंभीर चोट।
Panna, Panna | Jul 4, 2026 पन्ना के आगरा मोहल्ले में पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। शादी की कैटरिंग का भुगतान न होने पर मजदूर गोपाल रैकवार ने ५५ वर्षीय ठेकेदार पन्ना लाल गुप्ता पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।