राजातालाब: परमंदापुर में शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में लगी आग, एक लाख का सामान जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में लगी आग, एक लाख का सामान जलकर राख वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर के समीप सोमवार दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में अचानक आग लग गई। मशीन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते दुकान में रखे तैयार दोना-पत्तल, कच्चा माल और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।