कटनी ग्रामीण: स्लीमनाबाद में भेड़-बकरियों सहित अन्य पशुओं की तस्करी बेखौफ जारी, न मेडिकल जांच न वैध दस्तावेज हो रहा खेल
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में लंबे समय से जारी भेड़-बकरियों एवं पशुओं की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रोज बड़ी संख्या में वाहनों में ठूंस ठूंसकर इन्हें बाहरी राज्यों और जिलों में भेजा जा रहा है। क्षेत्र में जारी पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अब तक स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस पहल नहीं की !