बड़वाह नगर की सरस्वती कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग श्रवण कराया।कथा के दौरान कथावाचक पंडित दीपक शर्मा के ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि सच्चा प्रेम और भक्ति व्यक्ति को भगवान से जोड़ती है।