कटनी नगर: कटनी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, महामहिम द्रोपति मुर्मू के हाथों एक साथ तीन गोल्ड मैडल से हुई सम्मानित,पिपरौध की काजल
जिले के छोटे से गाँव पिपरौध की बेटी काजल जैन ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर BSC में फिजिक्स, मैथ्स और कैमेस्ट्री विषय मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जबलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों तीन गोल्ड मैडम से सम्मानित हुई। आज रविवार दोपहर 2 बजे काजल जैन और उनके परिजनो ने उनकी इस उपलब्धि की जानकारी दी।