भरथना: बकेवर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से ढाबा संचालक की हुई मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-औरैया नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार देर रात करीब 9.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सराय मिट्ठे गांव के सामने एक अज्ञात कार ने ढाबा संचालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जय महाकाल ढाबा संचालक सुखबीर उर्फ बंधन (26 वर्ष) पुत्र कल्लू पाल निवासी सराय मिठ्ठे, थाना बकेवर हैं ।